Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। बीते 24 घंटे में 14 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। गुरुवार को 12,213 नए संक्रमित मिले थे, जबकि शुक्रवार को 12,847। इस तरह कल की तुलना में आज 634 मरीज ज्यादा मिले हैं। 

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या रोज बढ़ रही है। हालांकि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को वृद्धि की रफ्तार कुछ कम रही। शुक्रवार को 12,847 नए मरीज मिले हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 14 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। गुरुवार को 12,213 नए संक्रमित मिले थे, जबकि शुक्रवार को 12,847। इस तरह कल की तुलना में आज 634 मरीज ज्यादा मिले हैं। कल की तुलना में आज मौतें भी ज्यादा हुई हैं। गुरुवार को 11 मौतें हुई थीं। 

कुल मामले: 4,32,70,577
सक्रिय मामले: 63,063
कुल रिकवरी: 4,26,82,697
कुल मौतें: 5,24,817
कुल वैक्सीनेशन: 1,95,84,03,471