Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली/मैसूरू। दुनिया भर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कर्नाटक के मैसूर पैलेस मैदान में एक सामूहिक योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस मौक पर पीएम मोदी ने कहा कि योग व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। आज के दिन दुनिया भर में लगभग 25 करोड़ लोगों के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने की उम्मीद है।

 योग दिवस के मौके पर भाजपा 75,000 स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित करेगी। पीएम के अलावा सभी केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और बीजेपी के सभी पदाधिकारी देश के विभिन्न जगहों पर योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम में शरीक होंगे। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को 185 से ज्यादा देशों ने प्राथमिक तौर पर समर्थन किया है। 

योग हमारे ब्रह्मांड में शांति लाता है: मोदी
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग से सिर्फ किसी इंसान को ही शांति का अनुभव नहीं होता है, बल्कि योग ब्रह्मांड में शांति लेकर आता है।
श्री मोदी ने प्राचीन भारत के ऋषि-मुनियों को उद्धृत करते हुए कहा,“योग हमारे लिए शांति लाता है। योग से शांति केवल लोगों को नहीं मिलती, बल्कि योग समाज, राष्ट्र और विश्व के साथ ही पूरे ब्रह्मांड में शांति लाता है।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,“पूरे ब्रह्मांड की शुरुआत हमारे अपने शरीर और आत्मा से होती है। ब्रह्मांड की शुरुआत हमसे ही होती है। योग शरीर की हर चीज के प्रति जागरूक बनाता है और जागरूकता का एक भाव पैदा करता है।” श्री मोदी ने कहा कि मैसूर जैसे भारत के तमाम आध्यात्मिक केंद्रों ने योग-उर्जा को सदियाें से पोषित किया है। आज यही योग उर्जा वैश्विक स्वास्थ्य को दिशा दे रही है। उन्होंने कहा,“आज योग वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा है और मानव जाति को एक स्वस्थ जीवन का विश्वास दिला रहा है।”

 

tranding
tranding
tranding