Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई/गुवाहाटी। शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा विधानसभा भंग होने के संकेत देने के बाद से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचलें बढ़ गई हैं। भाजपा के सभी विधायक देवेंद्र फडणवीस के घर जुटने लगे हैं। वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ भी बालासाहेब थोराट के घर पहुंच गए हैं। इसके अलावा सीएम उद्धव ने दोपहर एक बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

राज्यपाल के बाद सीएम उद्धव भी कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कोराना भी प्रभावी हो गया है। राज्यपाल कोश्यारी के बाद अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर बायो से मंत्री पद हटाया
सियासी हलचल के बीच सीएम उद्धव के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर बायो से मंत्री पद हटा लिया। 

उद्धव ठाकरे इस्तीफा दे सकते हैं: मीडिया रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने दोपहर एक बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

फडणवीस के घर भाजपा एमएलए का आना शुरू
शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा विधानसभा भंग होने के संकेत देने के बाद भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस के घर भाजपा विधायकों का आना शुरू हो गया है। उम्मीद है कि कुछ देर में इन विधायकों के साथ बैठक भी होगी।

विधानसभा भंग होने के आसार: संजय राउत
महाराष्ट्र में सियासी संकट गहराता ही जा रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि राज्य में जो मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा है वह विधानसभा भंग होने की दिशा में चल रहा है।

आज देश में सौदे की राजनीति हो रही: कमलनाथ
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है। मध्यप्रदेश का उदाहरण आप जानते हैं। ये राजनीति हमारे संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए खतरे की बात है। शिवसेना को खुद तय करना है कि वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे। कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं।

शरद पवार ने उद्धव ठाकरे से की बात
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शरद पवार ने उद्धव ठाकरे से बात की है। हालांकि, दोनों के बीच हुई बातचीत अभी सामने नहीं आई है। वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ बालासाहेब थोराट के आवास पर पहुंचे हैं।

ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सत्ता ही न जाएगी: संजय राउत
महाराष्ट्र में सियासी संकट पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सत्ता ही न जाएगी। उन्होने कहा कि फिलहाल अच्छे माहौल में बात हो रही है। बढ़ा-चढ़ाकर बातें की जा रही हैं। राउत ने कहा कि पार्टी की प्रतिष्ठा सबसे ऊपर है उसके बाद ही सबकुछ। 

संजय राउत के घर के बाहर लगाए गए पोस्टर
मुंबई में शिवसेना नेता संजय राउत के आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें लिखा है- 'तेरा घमंड तो चार दिन का है पगले, हमारी बादशाही तो खानदानी है।'

शरद पवार के घर पहुंचे मंत्री जयंत पाटिल
महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता जयंत पाटिल मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे।
 
सियासी संकट के बीच राज्यपाल कोश्यारी हुए कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि  राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राजभवन के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को जांच करने के बाद राज्यपाल कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्हें दक्षिण मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूरत में ठहरने का वीडियो आया सामने
कल रात सूरत के एक होटल का यह वीडियो है जहां शिवसेना के विधायक पार्टी नेता एकनाथ शिंदे के साथ असम के गुवाहाटी जाने से पहले तक रुके थे।
#WATCH गुजरात: कल रात सूरत के एक होटल का यह वीडियो है जहां शिवसेना के विधायक पार्टी नेता एकनाथ शिंदे के साथ असम के गुवाहाटी जाने से पहले तक रुके थे। 
 
असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने होटल का दौरा किया
गुवाहाटी हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के विधायकों के आगमन से पहले, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज सुबह गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल का दौरा किया थी। इसी होटल में विधायक ठहरे हुए हैं।

शिंदे बोले- पहले भाजपा पर रुख साफ करें
उद्धव ने शिंदे से बातचीत के लिए मिलिंद नार्वेकर और ठाणे के विधायक रवींद्र फाटक को भेजा था। नार्वेकर-शिंदे की मुलाकात एक घंटे चली। नार्वेकर ने फोन पर उद्धव से भी कराई। उद्धव ने मुंबई आकर वार्ता का प्रस्ताव रखा पर शिंदे भाजपा से गठबंधन पर अड़े रहे। साफ कहा, पहले उद्धव रुख स्पष्ट करें, अगर गठबंधन पर राजी हैं तो पार्टी नहीं टूटेगी।