Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली/रायपुर। पार्टी मुख्यालय में आंदोलन की रूपरेखा तय किया है। पार्टी सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में चार दिन से धरना दे रही है। इस बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में धरने को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा को केवल कांग्रेस और राहुल गांधी से खतरा, इसलिए वह राहुल गांधी और कांग्रेस की आवाज दबाना चाहती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा देश में आरक्षण और नौकरी खत्म कर देना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर राहुल गांधी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।भूपेश बघेल ने कहा कि युवा देश में बनी स्थिति देख रहे हैं। केंद्र की सरकार कांग्रेस से डरी हुई है। कार्यकर्ताओं को अपने ही कार्यालय जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा, भाजपा को खतरा सिर्फ कांग्रेस और राहुल गांधी से है। राहुल गांधी ही किसानों, नौजवानों, दलितों की लड़ाई लड़ते हैं, इसीलिए उनकी आवाज को केंद्र की भाजपा सरकार दबाना चाहती है।

उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी और वहां की जनता राहुल गांधी के साथ खड़ी है। बघेल ने अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए कहा केंद्र सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। चार साल बाद सेवानिवृत्त युवाओं को भाजपा अपने कार्यालय में चपरासी के रूप में रखना चाहती है। इसके साथ ही बघेल ने भाजपा पर आरक्षण और नौकरी खत्म करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से कहा, अपना जोश संभाल कर रखें आगे लड़ाई के और भी मौके मिलेंगे।

प्रवर्तन निदेशालय-ED में राहुल गांधी से पांच दिनों की पूछताछ हो चुकी है। एजेंसी ने अब गुरुवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में एक बैठक की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदम्बरम,प्रमोद तिवारी, अधीर रंजन चौधरी, विधायक विकास उपाध्याय, अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लगभग सभी विधायक मौजूद थे। उसके बाद सभी लोग जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए।

केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप
बैठक में नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को कुचलना चाहती है। इसके लिए वह अलोकतांत्रिक प्रक्रिया भी अपना रही है। ऐसे समय में कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताआें की जिम्मेदारी बढ़ रही है। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़ी जाए इसपर मंथन जारी है। बैठक में सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में आंदोलन के रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़ सदन में मंत्री को दी जन्मदिन की बधाई
छत्तीसगढ़ सदन से कांग्रेस मुख्यालय रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को जन्मदिन की बधाई दी। भगत का जन्मदिन है और वे पार्टी के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे हुए हैं। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान उनको गिरफ्तार भी किया गया था। पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान भी उन्होंने भगत का परिचय देकर जन्मदिन की जानकारी दी।

tranding