Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को एकनाथ शिंदे समेत बागी सभी 9 मंत्रियों के विभाग छीन लिए हैं। इन विभागों का काम दूसरे मंत्रियों को सौंप दिया गया है। शिंदे का विभाग सुभाष देसाई को सौंपा गया है। इधर, भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सागर बंगले पर होने जा रही है।

सीएमओ के अनुसार, राज्य मंत्री (ग्रामीण) शंभूराज देसाई के गृह विभाग का जिम्मा संजय बांसोड़े को सौंपा गया है। इसी तरह राजेंद्र पाटिल, अब्दुल सत्तार और ओमप्रकाश कडू को दिए गए वित्त, नियोजन, कौशल्य विकास और उद्यमिता, राज्य उत्पाद शुल्क, मेडिकल शिक्षा, टेक्सटाइल, सांस्कृतिक कार्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कल्याण विभागों को राज्य मंत्री विश्वजीत कदम, सतेज पाटिल, प्रजक्त तानपुरे, अदिति तटकरे और दत्तात्रय भरने को दिया गया है।

ठाणे में शिंदे समर्थकों ने संजय राउत का पुतला फूंका​​​​

उद्धव ने शिंदे समेत सभी बागी मंत्रियों के विभाग छीने, ठाणे में शिंदे  समर्थकों ने संजय राउत का पुतला फूंका | Uddhav Thackeray Eknath Shinde;  Maharashtra Shiv Sena BJP ...
शिवसेना में चले रहे महासंकट के बीच संजय राउत बागियों को लेकर लगातार तीखे बयान दे रहे हैं। राउत ने कई मर्यादाओं को ताक पर रखकर ऐसे बयान दिए हैं जिससे बागी एकनाथ शिंदे समर्थक भड़क उठे हैं। ठाणे में सोमवार को शिंदे समर्थकों ने संजय राउत का पुतला फूंका। इतना ही नहीं जलगांव में भी शिंदे समर्थक विधायक गुलाबराव पाटिल के सपोर्टर सड़क पर उतर आए और उन्होंने संजय राउत के खिलाफ न केवल नारेबाजी की बल्कि उनका पुतला भी जलाया और इसे जूते-चप्पल से भी पीटा।

नीचे दी गई टेबल में बागी मंत्रियों के पास मौजूद विभाग और उनका प्रभार किसे सौंपा गया है,

  नाम किस विभाग के मंत्री थे प्रभार किसे दिया गया
1 एकनाथ शिंदे अर्बन डेवलपमेंट, PWD और MSRTC सुभाष देसाई
2 गुलाबराव पाटिल जल संपदा विभाग अनिल परब
3 उदय सामंत उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग आदित्य ठाकरे
4 संदीपन आसाराम भुमरे रोजगार गारंटी तथा फलोत्पादन मंत्री शंकर गडख
5 दादा भुसे कृषि मंत्री

संदीपन राव भुमरे