Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण खतरनाक होता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से दैनिक मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। हर दिन 10 हजार से ऊपर मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में फिर से 11,793 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। भले ही यह संख्या सोमवार के मुकाबले कम हो, लेकिन आंकड़े डराने वाले हैं। सोमवार को देश में  17,073 नए मामले सामने आए थे। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गई है। आज जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, 96,700 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। 

एक दिन में 27 की मौत 
देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना ने देश में 27 की जान ले ली। जबकि, एक दिन पहले 21 लोगों की मौत हुई थी। अब देश में कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या बढ़कर 525047 पहुंच गई है। 

ज्यादा संक्रमण के बाद भी जांच कम
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अगर कोरोना की दैनिक या फिर साप्ताहिक संक्रमण दर पांच फीसदी या फिर उससे अधिक होती है तो यह स्थिति चिंताजनक मानी जाती है। सोमवार को दैनिक सकारात्मकता दर 5.62 प्रतिशत दर्ज की गई थी, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.39 प्रतिशत दर्ज की गई।