Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। कप्तान सविता पूनिया को उम्मीद है कि 1 से 17 जुलाई तक नीदरलैंड और स्पेन में होने वाले महिला हॉकी विश्वकप में भारत पदक जीत सकता है। पूनिया ने कहा कि पिछले साल टोक्यो ओलंपिक भारतीय टीम के चौथे स्थान पर रही थी। इससे विश्वास बढ़ा है कि भारत विश्वकप में पोडियम खड़ा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक के बाद हमने अपने प्रदर्शन को आगे लेकर आए हैं। एफआईएच प्रो लीग में भारत ने अर्जेंटीना और नीदरलैंड को कड़ी टक्कर दी। इस लीग में तीसरे स्थान पर रहने से विश्वकप से पहले भारतीय टीम का हौसला बढ़ा है। 

1974 के विश्वकप में भारतीय महिला हॉकी टीम चौथे नंबर पर रही थी, यह उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 2018 में भारत आठवें स्थान पर रहा था। गोलकीपर कप्तान सविता ने कहा कि एकजुटता विश्वकप में सफलता की कुंजी होगी। विश्वकप में भारत को पूल बी में इंग्लैंड, चीन और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। पहला मैच 3 जुलाई को एमस्टलवीन में इंग्लैंड के साथ होगा।