Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 21 स्वर्ण, 27 रजत व 37 कांस्य समेत कुल 85 पदकों के साथ भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
0 अब दोहा में 2030 में होने वाले एशियन गेम्स में मिलेंगे एथलीट्स 
नागोया (जापान)।  एशियन गेम्स 2026 का रविवार को रंगारंग समापन हो गया।  जापान के नागोया सिटी स्थित मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में क्लोजिंग सेरेमनी हुई। इसमें भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने तिरंगा थामा। अब अगला एशियन गेम्स 2030 में कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा। 
भारतीय टीम ने इस एशियन गेम्स में 21 स्वर्ण, 27 रजत व 37 कांस्य समेत कुल 85 पदक जीतकर अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2023 ग्वांगझू एशियन गेम्स में 28 गोल्ड के साथ 106 मेडल जीते थे। 

सऊदी अरब के घुड़सवार ने जीता आखिरी गोल्ड
एशियन गेम्स 2026 का आखिरी गोल्ड मेडल सऊदी अरब के घुड़सवार हमद अलदुहामी ने जीता। वे घुड़सवारी के शो जम्पिंग इवेंट में चैंपियन बने। उन्हीं के देश के अब्दुलरहमान बदर एम अलराजही को सिल्वर और कतर के मोहम्मद बासेम को ब्रॉन्ज मिला।

थाईलैंड के एथलीट और चीन की तैराक को एमवीपी अवॉर्ड
थाईलैंड के एथलीट बूनसोन पुरिपोल और चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवॉर्ड दिया। बूनसोन ने पुरुषों की 100 मीटर रेस में सेमीफाइनल में 9.91 सेकंड का गेम्स रिकॉर्ड बनाया। फाइनल में उन्होंने 9.90 सेकंड के समय के साथ गोल्ड जीता। फिर 200 मीटर के सेमीफाइनल में 20.10 सेकंड का गेम्स रिकॉर्ड बनाया। फाइनल में 19.88 सेकंड के साथ गोल्ड जीता। उनका समय एशियन रिकॉर्ड की बराबरी वाला रहा। यू जिदी ने महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई में 2:05.08 के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में 2:06.10 का एशियन रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले में 4:28.56 के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता।
 यू जिदी ने 13 साल की उम्र में तीनों इवेंट में गोल्ड जीते। वे एशियन गेम्स के इतिहास की सबसे कम उम्र की एमवीपी बनीं।। 

tranding
tranding
tranding