Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 90 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रहीं, 4 लाख लोग शिफ्ट किए गए
0 पूर्वी रेलवे ने 41 और दक्षिण पूर्व रेलवे ने 28 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की
भुवनेश्वर/विशाखापट्टनम। चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार सुबह करीब 7.30 से 8:30 बजे के बीच आंध्रप्रदेश और ओडिशा के बीच गोपालपुर तट से टकराया। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 90 किमी/घंटा रही।
तूफान के असर से ओडिशा, आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश हो रही है। ओडिशा में करीब 4 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। इनके लिए 9,341 राहत शिविर बनाए गए हैं। साथ ही 423 रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। तूफान के चलते पूर्वी रेलवे ने 41 और दक्षिण पूर्व रेलवे ने 28 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी हैं। वहीं, 29 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। तूफान का असर 10 राज्यों में पड़ सकता है। तमिलनाडु, पुडुचेरी के अलावा मध्यप्रदेश और झारखंड में भी मौसम बदल सकता है और बारिश हो सकती है।

लैंडस्लाइड के खतरे के बीच 2 गांवों से 90 से ज्यादा लोग निकाले गए
ओडिशा के दरिंगबाड़ी में लैंडस्लाइड की आशंका के चलते फायर सर्विस और पुलिस ने ऊपर किलाबाड़ी और ताला किलाबाड़ी गांवों से 90 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला। सभी को सियांगबली हाई स्कूल में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचाया गया है। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं।

ओडिशा सरकार बोली- राज्य में बड़ा नुकसान नहीं
ओडिशा में साइक्लोन अकवन से अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है। राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट मिनिस्टर सुरेश पुजारी ने यह जानकारी दी। वहीं, राज्य की चीफ सेक्रेटरी अनु गर्ग ने बताया कि अब तक करीब 4 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है।

पुरी में समुद्र तटों पर रेस्क्यू टीमें लगातार गश्त कर रहीं
पुरी के आईजी पुलिस सत्यजीत नायक ने बताया कि समुद्र तटों पर ओडीआरएफ और एनडीआरएफ के साथ स्थानीय पुलिस की टीमें भी गश्त कर रही हैं। ये टीमें लोगों को जागरूक करने और राहत-बचाव व सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में प्रशासन की मदद कर रही हैं।

प. बंगाल: गंगासागर में पर्यटकों को समुद्र तट से हटाया गया
चक्रवात 'अकवान' के असर से पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। तटीय इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम को देखते हुए गंगासागर में प्रशासन लगातार घोषणाएं कर रहा है और तीर्थयात्रियों व पर्यटकों से समुद्र तट खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहा है।

झारखंड के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने झारखंड में शुक्रवार को तेज बारिश, बिजली गिरने और 50 kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है।
ऑरेंज अलर्ट: धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम।
यलो अलर्ट: लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़ और जामताड़ा। 

tranding
tranding
tranding