Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होती हैं। अगर आप इस वीकएंड को और भी मनोरंजक बनाने की सोच रहे हैं, तो हमने आपके लिए लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट की मदद से आप वीकएंड पर अपनी वॉच लिस्ट में कई नए शोज और फिल्में शामिल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस शुक्रवार कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं, जिनका आप सिनेमाघरों या फिर घर बैठे ओटीटी पर ही लुत्फ उठा सकते हैं।

फिल्म का नाम- रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रॉकेट्री की कहानी इसरो के वैज्ञानिक नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में आर माधवन ने अभिनय के साथ इसका निर्देशन की कमान भी संभाली है। वहीं, फिल्म में शाहरुख खान और साउथ के अभिनेता सूर्या भी कैमियो करते नजर आएंगे।

फिल्म का नाम- राष्ट्र कवच ओम
कपिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'राष्ट्र कवच ओम' एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। फिल्म एक पैरा कमांडो की कहानी है, जो अपने अतीत के सवालों के जवाब ढूंढ रहा है। इसमें आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर का जबरदस्त एक्शन अवतार भी देखने को मिल रहा है।

फिल्म का नाम- डी ब्लॉक
विजय कुमार राजेंद्रन द्वारा निर्देशित यह एक तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में अवंतिका मिश्रा, अरुलनिथी, ईरुमा सानी और कारु पलानीअप्पन ने अहम किरदार निभाया है। वहीं, फिल्म की कहानी एक कॉलेज में हुई सत्य घटना पर आधारित है।

फिल्म का नाम- थिरुचित्राम्बलम 
यह एक तमिल फिल्म है, जिसमें धनुष मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। मिथुन जवाहर के निर्देशन में बनी यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रकाश राज, राशी खन्ना, नित्या मेनन, प्रिया भवानी शंकर और भारती राजा नजर आएंगे।

फिल्म का नाम- यानाई
यह  एक तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन हरि ने किया है। यानाई में समुथिरकानी, अरुण विजय, इम्मान अन्नाची, प्रिया भवानी शंकर, ऐश्वर्या, योगी बाबू, राधिका सरथकुमार, अम्मू अबिरामी, केजीएफ रामचंद्र राजू, आदुकलम जयपालन, राजेश, संजीव, पुगाज और बोस वेंकट ने अहम किरदार निभाया है।
 
फिल्म का नाम- रंगा रंगा वैभवंगा
गिरीशया द्वारा निर्देशित 'रंगा रंगा वैभवंगा' एक तेलुगू रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म है। इस फिल्म में वैष्णव तेज और केतिका शर्मा अहम भूमिका में है। यह फिल्म आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

फिल्म का नाम- पक्का कमर्शियल
'पक्का कमर्शियल' एक तेलुगू फिल्म है। इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है। फिल्म में गोपीचंद और राशी खन्ना मुख्य भूमिका में हैं।  

फिल्म का नाम- जे थसे जोयू जसे
यह एक गुजराती फिल्म है, जिसका निर्देशन राजा साहब ने किया है। इस फिल्म में कीर्तिदान गढ़वी, निकिता पटेल, कुलदीप दवे, नीरव कलाल और समर्थ शर्मा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

फिल्म का नाम- साटम आठम
यह भी गुजराती फिल्म है, जिसका निर्देशन शीतल शाह ने किया है। इस फिल्म में परीक्षित तमालिया, शीतल शाह, राकेश पुजारा डेनिसा घूमरा और राजन ठाकर मुख्य किरदारों में हैं। 
 
फिल्म का नाम- खाओ पियो ऐश करो 
पंजाबी फिल्म 'खाओ पियो ऐश करो' की कहानी तरसेम जस्सर और रंजीत बावा द्वारा निभाए गए दो भाइयों की कहानी है। यह एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म में पहली बार रंजीत और तरसेम बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। 

अंग्रेजी
फिल्म का नाम- मिनियंस: द राइज ऑफ ग्रू
आज सिनेमाघरों में यूनिवर्सल पिक्चर्स की फिल्म 'मिनियंस: द राइज ऑफ ग्रू' रिलीज हो गई है। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की पूरी कहानी मिनियंस के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देती है।

मियां बीवी और मर्डर
प्लेटफॉर्म- एमएक्स प्लेयर
यह एक क्राइम और कॉमेडी सीरीज है, जो एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो चुकी। 'मियां बीवी और मर्डर' में राजीव खंडेलवाल, प्रसाद खांडेकर, मंजरी फडणीस, रितिक दिनेश शाह और रुशद राणा ने मुख्य भूमिका निभाई है।
 
शट अप सोना
प्लेटफॉर्म- जी 5
शट अप सोना की कहानी गायिका सोना महापात्रा की पितृसत्ता के खिलाफ निडर लड़ाई पर आधारित है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता इस फिल्म का निर्देशन दीप्ति गुप्ता ने किया है और इसे सोना महापात्रा द्वारा निर्मित किया गया है। 

मेजर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
अदिवी शेष की 'मेजर' ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया है। शशि करण टिक्का के निर्देशन में बनी यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है, जो 26/11 हमले की आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। इस फिल्म में अदिवी शेष, सईं मांजरेकर, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज दिखाई दिए हैं।

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 वॉल्यूम 2
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
'स्ट्रेंजर थिंग्स' के पहले तीनों सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं, सीजन 4 वॉल्यूम 1 भी पिछले महीने रिलीज हो चुका है और अब इसके चौथे सीजन का दूसरा वॉल्यूम भी रिलीज हो गया है। यह नेटफ्लिक्स की सबसे पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक है।
 
सम्राट पृथ्वीराज
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
चंद्र प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी। फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज के किरदार में थे, तो मानुषी छिल्लर ने राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभाया था। इन दोनों के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी।
 
धाकड़
प्लेटफॉर्म- जी 5
रजनीश घई द्वारा निर्देशित की गई इस फिल्म में कंगना रणौत, अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी और कंगना के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप रही थी। वहीं आज से यह फिल्म जी5 पर पर अपनी किस्मत आजमाने आ रही है।
 
द टर्मिनल लिस्ट
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
पिछले महीने 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन' के साथ सिनेमाघरों  में धूम मचाने के बाद दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अभिनेता क्रिस प्रैट ओटीटी पर धमाल मचाने आ गए हैं। उनकी अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'द टर्मिनल लिस्ट' ओटीटी पर आज से स्ट्रीम कर रही है।