Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। वहीं स्पीकर के चुनाव में एक बार फिर शिवसेना के दोनों गुट आमने-सामने हैं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने राजन सालवी को उम्मीदवार बनाया है तो भाजपा की तरफ से युवा नेता और पहली बार विधायक चुने गए राहुल नार्वेकर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस चुनाव में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की तरफ से व्हिप जारी किया गया है। लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, यह हम पर लागू नहीं होता।

विधानसभा में शिवसेना का दफ्तर सील
स्पीकर के चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को एक झटका लगा है। विधानसभा  के दो दिवसीय विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के धड़े ने  विधान भवन में विधायक दल के कार्यालय को सील कर दिया। विधान भवन में शिवसेना विधायक दल के कार्यालय के बंद दरवाजों पर प्लास्टिक टेप के साथ एक श्वेत पत्र चिपकाया गया है, जिस पर मराठी में संदेश लिखा है-शिवसेना विधायक दल के निर्देशानुसार कार्यालय बंद है।

स्पीकर पद के लिए राजन साल्वी और नार्वेकर आमने-सामने
अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शिवसेना के नेता और उद्धव ठाकरे के करीबी राजन साल्वी शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार हैं, जो पहली बार विधायक बने भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को चुनौती देंगे।