0 10 से 15 हजार लोग गुफा के पास मौजूद
श्रीनगर। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर है। जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर हुई। जिस समय बादल फटने की खबर मिली, उस समय गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्धालुओं के मौजूद थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे में 5 से 6 लोगों की मौत हुई है। हालांकि जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने दो लोगों के मारे जाने की ही पुष्टि की है।
बादल फटने की घटना पवित्र गुफा के एक से दो किलोमीटर के दायरे में हुई। पहाड़ों से तेज बहाव के साथ आए पानी से श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए करीब 25 टेंट और दो लंगर बह गए। बारिश से पूरे इलाके में तेजी से पानी भर गया और कई लोगों का सामान खराब हो गया। घटना के तुरंत बाद सेना, ITBP, CRPF, NDRF और SDRF के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। NDRF के DG अतुल करवाल ने बताया कि लोगों को सुरक्षित निकालकर कैंपों तक पहुंचाया जा रहा है।
