Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती, जल्द आएगी रिपोर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुक्रवार को मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज पाया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि युवक हाल ही में एक यूरोपीय देश से भारत लौटा है। शुरुआती लक्षणों को देखने के बाद आशंका जताई जा रही है कि यह भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला हो सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि युवक पश्चिम मिदनापुर का रहने वाला है। उसके शरीर पर उभरे हुए दाने व दूसरे लक्षण दिखने के बाद उसे प्राइवेट अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कर दिया गया। जांच के लिए मरीज के ब्लड सैंपल्स और दानों में भरे तरल पदार्थ के सैंपल्स नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे भेजे गए हैं। अब टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

परिवार को भी अलर्ट किया गया
फिलहाल युवक के परिवार को भी अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही उन्हें भी जांच रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि चूंकि छात्र यूरोप से लौटा है, इसलिए वे कोई भी जोखिम नहीं उठा रहे हैं।

इससे पहले भी मिल चुका संदिग्ध मरीज
जून माह की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 5 साल की बच्ची में मंकीपॉक्स जैसे लक्षण देखने को मिले थे, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, बाद में बच्ची की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, यानी वह मंकीपॉक्स से संक्रमित नहीं थी।

दुनिया में मंकीपॉक्स के मामले 9,000 के पार
दुनियाभर में मंकीपॉक्स का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। Monkeypoxmeter.com के डेटा के मुताबिक, अब तक 71 देशों में 9,109 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से यूरोप में सबसे ज्यादा 7,551 लोग मंकीपॉक्स की चपेट में आए हैं। वहीं, बीमारी से ग्रस्त टॉप 10 देशों में ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, पुर्तगाल, कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली और बेल्जियम शामिल हैं।