Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। शिवसेना के प्रवक्ता एवं सांसद संजय राउत ने मंगलवार को संकेत दिया कि पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को पार्टी का समर्थन करने की घोषणा करने की संभावना है।

सोमवार को एक बैठक में श्री ठाकरे के साथ बैठक में शिव सेना के अधिकतर सांसदों ने मुर्मू को समर्थन करने की इच्छा व्यक्त की है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मुर्मू के समर्थन का मतलब भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करना नहीं है।

श्री राउत ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र में आदिवासियों का एक बड़ा समुदाय है और शिवसेना के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आदिवासी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री ठाकरे उनकी मंशा को समझते हैं और वह इस बारे में अंतिम निर्णय लेंगे।

उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटिल के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में उतारा था और उस समय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का सहयोगी होने के बावजूद शिवसेना ने श्रीमती पाटिल के पक्ष में मतदान किया था।