Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 पटियाला जेल भेजा जाएगा, पूर्व क्रिकेटर व नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी यहीं कैद

चंडीगढ़। मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दलेर मेहंदी पर 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। इसमें उन्हें पहले 2 साल कैद हुई थी। सजा को उन्होंने पटियाला के सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। वहां भी सजा बरकरार रहने की वजह से उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दलेर को अब सजा काटने के लिए पटियाला सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू भी इसी जेल में बंद हैं।

ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी सजा
दलेर मेहंदी के खिलाफ 2003 में केस दर्ज हुआ था। करीब 15 साल की सुनवाई के बाद 2018 में पटियाला की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 2 साल कैद और 2 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। सजा 3 साल से कम होने की वजह से दलेर मेहंदी को उसी वक्त जमानत मिल गई। इस केस में आरोपी बुलबुल मेहता को बरी कर दिया गया था। वहीं शमशेर सिंह और ध्यान सिंह की मौत हो चुकी है।

सेशन कोर्ट में खारिज हुई याचिका
दलेर ने ट्रायल कोर्ट की सजा के फैसले को पटियाला सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। इसकी सुनवाई के दौरान गुरुवार को एडिशनल सेशन जज एचएस ग्रेवाल ने दलेर की याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद वहीं से दलेर को गिरफ्तार कर लिया गया।

दलेर पर कबूतरबाजी का यह आरोप
कबूतरबाजी का मतलब होता है लोगों को अवैध तरीके से विदेश भेजने का धंधा। यह धंधा पंजाब ही नहीं, देश के कई हिस्सों में अलग-अलग नामों से वर्षों से जारी है। पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी विदेश में शो के लिए जाते रहते हैं। उन पर आरोप है कि शो के लिए जाते वक्त वह 1998-99 में अवैध तरीके से 10 लोगों को अपने साथ अमेरिका ले गए। उन्होंने इन लोगों को अपनी टीम का हिस्सा बताया। उन्हें विदेश ले जाने के बदले पैसे लिए गए। इसके बाद पहले दलेर के भाई शमशेर पर 19 सितंबर 2003 को मानव तस्करी का केस दर्ज हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने इसमें दलेर को भी नामजद कर लिया।

tranding