Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 रिया को 10 साल की जेल हो सकती है

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में ड्रग एंगल से जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने चार्जशीट में रिया को लेकर बड़ा खुलासा किया है। चार्जशीट के पॉइंट नंबर 304 में लिखा है कि रिया ने ये बात मानी है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के लिए होने वाली ड्रग डीलिंग में शामिल थीं। अभी चार्जशीट एनडीपीएस कोर्ट में दाखिल की गई है। यदि आरोप सही साबित हुए तो रिया को 10 साल के लिए जेल जाना पड़ सकता है।

पेडलर के कहने पर सुशांत ने जॉइंट लिया
चार्जशीट के मुताबिक 2019 में ड्रग पेडलर सूर्यदीप मल्होत्रा ने सुशांत को पहली बार देसी जॉइंट (गांजे से भरी हुई सिगरेट) ऑफर की। उन्हें वह इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसके बाद देसी जॉइंट लेना ही शुरू कर दिया। इसके पहले वे इम्पोर्टेड क्वालिटी वाला गांजा लिया करते थे। चार्जशीट में ही यह भी खुलासा हुआ है कि मौत के करीब 20 दिन पहले सुशांत ने स्मोकिंग छोड़ने की बात शोविक से कही थी। सुशांत डेथ केस के मामले में ड्रग एंगल से जांच कर रही एससीबी ने बुधवार को 287 पेज की चार्जशीट एनडीपीएस कोर्ट में दाखिल की। इसमें कुल 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती का नाम शामिल है। गुरुवार को हमने अपनी पहली रिपोर्ट में एनसीबी की चार्जशीट में लिख गए पॉइंट्स के जरिए यह बताया था कि रिया कैसे सुशांत को ड्रग्स दे रहीं थीं। अब एनसीबी की चार्जशीट में लिखी गई बातों के जरिए ही यह बता रहे हैं कि सुशांत कैसे ड्रग्स के चंगुल में फंसे। इस खबर में आगे बढ़ने से पहले पोल में शामिल होकर अपनी राय भी जरूर दीजिए।

पहले ब्रीफ में इस केस के फैक्ट्स 
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 760 दिन बाद दाखिल की गई एनसीबी की चार्जशीट के 237 पेज में 33 आरोपियों के डीटेल्ड बयान हैं। 49 पेज में आरोपी नंबर 10 यानी रिया, आरोपी नंबर 7 यानी उनके भाई शोविक समेत बाकी आरोपियों का रोल बताया गया है। एनसीबी ने 6,272 पेज के डिजिटल एविडेंस, 2,226 पेज के बैंक डॉक्यूमेंट और मोबाइल नंबरों की एक सीडी भी कोर्ट में जमा की है। 2,960 डॉक्यूमेंट सबूत के तौर पर जमा किए गए हैं।

49 पेज की रिपोर्ट में 32 बार रिया का नाम
एनसीबी की 49 पेज की रिपोर्ट में रिया का नाम 32 बार लिखा गया है। पॉइंट नंबर 11 में लिखा गया है कि शोविक, सैमुअल को दीपेश के खुलासे के बाद और रिया को 6, 7, 8 सितंबर 2020 को पूछताछ के लिए बुलाया गया। ड्रग्स केस में उनके इन्वॉल्वमेंट के सबूत मिले। इसी आधार पर उन्हें 8 सितंबर 2020 को गिरफ्तार किया गया। अभी वो जमानत पर बाहर हैं।