Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। दिल्ली के अलीपुर इलाके में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिर गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक 9 लोगों को मलबे से निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मलबे में करीब 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि दोपहर 12.30 बजे यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार ईंट की दीवार गिरने से मलबे को हटाने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में जेसीबी मशीन को काम पर लगाया गया।

केजरीवाल ने हादसे पर जताया दुख
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हादसे के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'

कनॉट प्लेस में एक रेस्टोरेंट में आग
इससे पहले शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

हादसे के समय करीब 25 मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे।