Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सियासी संकट पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में तीन सदस्यों वाली बेंच बनाई है। यह बेंच 20 जुलाई को महाराष्ट्र के 16 विधायकों की अयोग्यता मामले की सुनवाई करेगी। 

इस बेंच में चीफ जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस हिमा कोहली शामिल हैं। इससे पहले जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस बी पारदीवाला की अवकाशकालीन बेंच ने इस मामले में सुनवाई की थी।

शिदें गुट के विधायक सुप्रीम कोर्ट क्यों गए थे?
महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने एक नोटिस जारी कर शिवसेना के बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया। इस नोटिस के खिलाफ शिंदे गुट के विधायक सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। बागी विधायकों का तर्क है कि शिवसेना विधायक दल के 2 तिहाई से ज्यादा सदस्य हमारा समर्थन करते हैं। यह जानने के बाद भी डिप्टी स्पीकर ने 21 जून को पार्टी के विधायक दल का नया नेता नियुक्त कर दिया।