Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कांग्रेस अध्यक्ष ईडी से बोलीं- पूछिए कितने सवाल हैं, 8-9 बजे तक रुकने को तैयार हूं

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से करीब 3 घंटे पूछताछ की। सोनिया को फिर से पूछताछ के लिए 25 जुलाई को बुलाया गया है। आज सोनिया से भी लगभग वही सवाल पूछे गए, जो ईडी अधिकारियों ने राहुल गांधी से पूछे थे। ईडी ने इसके लिए 50 सवालों की लिस्ट तैयार की थी।

वहीं, कांग्रेस ने पूछताछ को लेकर अलग ही दावा किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक ईडी ने कहा कि हमारे पास कोई सवाल नहीं है, आप जा सकती हैं, मगर सोनिया जी ने कहा कि आपके जितने सवाल हैं, पूछिए, मैं रात 8-9 बजे तक रुकने को तैयार हूं। जयराम ने बताया कि सोनिया ने पूछताछ खत्म करने के लिए कोई निवेदन नहीं किया था। 

सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी से पूछताछ की अगुआई महिला अफसर मोनिका शर्मा ने की। वे ईडी कार्यालय में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर हैं। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में इस पेशी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विरोध कर रहे 75 कांग्रेस सांसद गिरफ्तार
पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 75 कांग्रेसी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर, अजय माकन और पी चिदंबरम भी शामिल हैं। इनके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को भी हिरासत में लिया गया।

पहले भी तीन बार भेजा गया है समन
पहले भी ईडी सोनिया गांधी को समन भेज चुकी है, लेकिन खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सोनिया ने ईडी से समय मांगा था। सोनिया गांधी इससे पहले ईडी की नोटिस पर 8 जून, 11 जून और 23 जून को नहीं पहुंची थी। कांग्रेस ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पूछताछ के समय को टालने की मांग की थी।

सोनिया की हेल्थ को लेकर भी इंतजाम किए गए
इंडिया टुडे के मुताबिक ईडी अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान सोनिया गांधी की तबीयत का भी ख्याल रखा। उनके लिए एक मेडिकल ऑफिसर को दूसरे कमरे में बैठाया गया था। वहां प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। सोनिया के वकीलों को पूछताछ के दौरान मौजूद रहने की अनुमति नहीं दी गई।

ईडी की टीम राहुल से कर चुकी है 40 घंटे की पूछताछ
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED 5 बार पूछताछ कर चुकी है। उनसे करीब 40 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए थे। अब सोनिया गांधी की पेशी हो रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जांच में शामिल होने के लिए पेश होना पड़ रहा है।

पूछे गए कुछ सवाल 
0 आप यंग इंडिया की निर्देशक क्यों बनीं
0 यंग इंडिया कम्पनी का क्या काम था
0 कांग्रेस और एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (AJL) के बीच किस प्रकार का लेन-देन हुआ
0 क्या आपको ये पता था कि यंग इंडिया AJL का अधिग्रहण कर रही है
0 AJL के पास कुल कितनी सम्पत्ति देश भर में थी
0 AJL की सभी सम्पत्ति का क्या उपयोग किया जाता था

 

tranding