Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार राजनीतिक विरोधियों के साथ प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है और इसी का परिणाम है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय(ईडी)ने सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया है तथा सरकार के दबाव में उन्हें पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने देश में भय और डर का माहौल पैदा कर दिया है और अपने राजनीतिक विरोधियों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस इनके डराने धमकाने से दबने वाली नहीं है।

श्री गहलोत ने कहा किभाजपा सरकार किसी की मान मर्यादा का ध्यान नहीं रखती है।