Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रविवार को एक बार फिर हमला किया और कहा कि उनका यह प्रयोग राष्ट्रीय सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के लिए खतरनाक है।

श्री गांधी ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ कैसे खिलवाड़ करेगी इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में हर साल 60 हज़ार सैनिक रिटायर्ड होते हैं लेकिन मुश्किल से तीन हज़ार पूर्व सैनिकों को ही सरकारी नौकरी मिल पाती है।

श्री गांधी ने ट्वीट किया "साठ हज़ार सैनिक हर साल रिटायर होते हैं, उनमें से सिर्फ तीन हज़ार को सरकारी नौकरी मिल रही है। चार साल के ठेके पर हज़ारों की संख्या में रिटायर होने वाले अग्निवीरों का भविष्य क्या होगा।
प्रधानमंत्री की प्रयोगशाला के इस नए प्रयोग से देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में हैं।"