Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कोस्ट गार्ड प्लेन से चेतावनी मिलने पर लौटा

गांधीनगर। पाकिस्तान के जंगी जहाज ने पिछले महीने भारतीय समुद्री सीमा में घुसपैठ की थी। इसे इंडियन कोस्ट गार्ड के डोर्नियर सर्विलांस प्लेन ने खदेड़कर वापस भेजा। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना का जहाज PNS आलमगीर गुजरात के करीब भारतीय समुद्री सीमा में पहुंचा था। इसे देखते ही समुद्री सीमा की निगरानी कर रहे डोर्नियर एयरक्राफ्ट ने भारतीय सीमा से बाहर जाने की चेतावनी दी।

जब चेतावनी के बावजूद पाकिस्तानी जहाज ने कोई जवाब नहीं दिया, तो डॉर्नियर ने उसे खदेड़ दिया। हालांकि इस मामले में कोस्ट गार्ड की तरफ से इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, कड़ा एक्शन होने के डर से ही पाकिस्तानी जहाज भारतीय समुद्री सीमा से बाहर निकला।

रेडियो मैसेज का जवाब नहीं दे रहा था आलमगीर
पाकिस्तानी वॉरशिप आलमगीर के भारतीय सीमा में घुसते ही भारतीय डोर्नियर प्लेन ने उसका पता लगा लिया था। डोर्नियर ने आलमगीर को लौटने की चेतावनी दी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक, डोर्नियर ने पाकिस्तान के जहाज की मंशा जानने के लिए रेडियो संचार सेट पर कॉल भी किया, लेकिन पाकिस्तानी जहाज का कप्तान जवाब देने की बजाय खामोश रहा।

डॉर्नियर ने आक्रामक उड़ान भर जहाज को खदेड़ा
जब पाकिस्तानी जहाज के इरादे संदिग्ध दिखे, तो डोर्नियर ने उसके सामने दो से तीन बार एग्रेसिव फॉर्मेशन में उड़ान भरी। इससे उसे डोर्नियर के आक्रामक होने का पता चल गया और वह भारतीय सीमा से वापस चला गया। इसके बाद डॉर्नियर ने दूर जाने तक पाकिस्तानी जहाज पर नजर भी रखी।
 
कुछ दिन पहले पोरबंदर पहुंचे थे कोस्ट गार्ड के डीजी
इंडियन कोस्ट गार्ड के डायरेक्टर जनरल वी.एस. पठानिया ने कुछ दिन पहले ही पोरबंदर क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने तटीय इलाके की निगरानी के लिए नए कोस्ट गार्ड में ध्रुव हेलिकॉप्टर्स को शामिल किया था। एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर्स के साथ कोस्ट गार्ड के कई जहाज दिन-रात समुद्री तट की निगरानी करते हैं। इनका काम आने वाले खतरों पर नजर रखना है।

tranding