Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। देश के 24 स्मारक और स्थल का पता ही नहीं है। इनमें आधे उत्तर प्रदेश के हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, असम, हरियाणा के स्मारक-स्थल शामिल हैं। इऩमें से आधे से ज्यादा उत्तरप्रदेश के हैं।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि देश में स्वतंत्रता के बाद से 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्मारकों-स्थलों के 210 चोरी के मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी हुई 486 वस्तुएं शामिल हैं, जिसमें से 91 वस्तुओं को बरामद कर लिया गया है, जबकि बाकी वस्तुओं की जांच जारी है।

रेड्डी ने कहा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने पिछले आठ सालों में 8,478 गांवों का सर्वे किया। उनमें से 2,914 में पुरातात्विक अवशेष पाए गए। एएसआई पुरातनों के अवशेषों का पता लगाने के लिए गांव-गांव सर्वे करता है।

एएसआई 3,693 विरासत स्थल को प्रोटेक्ट करता है
देश में एएसआई कुल 3,693 विरासत स्थल को प्रोटेक्ट करता है, जिनमें से 743 स्थल केवल उत्तर प्रदेश में हैं, जो स्थलों के मामले में सभी राज्यों में बड़ा है। रेड्डी ने 2014-15 से 2021-22 तक के एएसआई के गांव-गांव किए गए सर्वे के बारे में राज्यवार की जानकारी भी साझा की। इसमें कुल 8,478 गांवों में से पंजाब में 1,459 और कर्नाटक में 933 गांवों का सर्वे किया गया। इन दोनों राज्यों में से 130 और 806 गांवों में पुरातात्विक अवशेष पाए गए।

पिछले 5 सालों में 905 गांवों में पुरातात्विक अवशेष पाए गए
रेड्डी ने कहा कि पिछले पांच सालों यानी (2017-2021) के दौरान 3152 गांवों का सर्वे किया गया था, जिनमें से 905 गांवों में पुरातात्विक अवशेषों की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि एएसआई उत्तर प्रदेश में 144 मंदिरों सहित 743 स्मारकों की देखरेख करता है। इसके अलावा, 1,224 स्मारकों में कल्चरल नोटिस बोर्ड हैं।

देश के 143 स्मारकों पर एंट्री चार्ज लगता है
रेड्डी ने देश में टिकट वाले और बिना टिकट वाले एएसआई स्मारकों की संख्या के बारे में बताया कि देश में प्राचीन स्मारक, पुरातत्व स्थल और अवशेष (AMASR) अधिनियम, 1958 के तहत 3,693 स्मारक, स्थल राष्ट्रीय महत्व के घोषित किए गए हैं। इनमें 143 स्मारकों पर एंट्री चार्ज लगता है।