नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना वायरस (कोविड-19) से फिर संक्रमित हो गई हैं। कांग्रेस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि सोनिया गांधी का कोविड-19 परीक्षण आज पॉजिटिव आया, वह सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार आईसोलेशन में रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती गांधी जून की शुरुआत में ही कोविड-19 से संक्रमित हो गई थीं। इससे संबंधित परेशानियों के कारण उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।