Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सभी अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी करके लौट रहे थे

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के चंदनवाड़ी में मंगलवार को एक वाहन सड़क से फिसल कर नाले में गिर गया, जिससे भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 7 जवानों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गये । बस में ITBP के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे।

अधिकारियों ने यहां बताया कि बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन थी। इस बीच चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन नाले में जा गिरा। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल जवानों को सेना के अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में कम से कम 41 सुरक्षाकर्मी सवार थे। ये लोग वार्षिक अमरनाथ यात्रा में अपनी ड्यूटी समाप्त होने के बाद लौट रहे थे। नागरिक प्रशासन और सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल के पास व्यापक बचाव अभियान शुरू किया है।

श्रीनगर में चल रहा गंभीर घायल जवानों का इलाज
आईटीबीपी के डीजी एसएल थाओसेन ने बताया कि हादसे में सात जवानों की जान चली गई है। गंभीर रूप से घायल आठ जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। बाकी का इलाज अनंतनाग के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर के डीआईजी रनबीर सिंह के मुताबिक गंभीर घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में लाया गया है। बाकी जवानों की हालत स्थिर है।

tranding