Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार महिला विरोधी है और वह अत्याचारियों और दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार जहां दुष्कर्म के आरोपियों को बचाती है वहीं गुजरात की भाजपा सरकार दुष्कर्म तथा हत्या के आरोपियों को स्वतंत्रता दिवस पर क्षमा दान कर रिहा करती है। उन्होंने इसे शर्मनाक राजनीति के साथ-साथ ओछी मानसिकता की राजनीति करार दिया है।
श्री गांधी ने ट्वीट किया, “उन्नाव- भाजपा विधायक को बचाने का काम। कठुआ- बलात्कारियों के समर्थन में रैली। हाथरस- बलात्कारियों के पक्ष में सरकार। गुजरात- बलात्कारियों की रिहाई और सम्मान। अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी।”