Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 देश विरोधी कंटेंट दिखा रहे थे

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था के बारे में दुष्प्रचार करने के लिए 8 यू-ट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। इनमें 7 भारतीय और 1 पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनल शामिल हैं। इन्हें IT एक्ट 2021 के तहत ब्लॉक किया गया है।ब्लॉक चैनलों को 114 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया था। इनके 85 लाख 73 हजार यूजर्स हैं। मंत्रालय के अनुसार इन चैनलों पर फेक और भारत विरोधी कंटेंट परोसा जा रहा था।

ये हैं ब्लॉक चैनलों के नाम
मंत्रालय ने जिन चैनलों को प्रतिबंधित किया है उनमें लोकतंत्र टीवी, यू एंड वी टीवी, एएम रजवी, गौरवशाली पवन मिथिलांचल, सीटॉप 5TH, सरकारी अपडेट, सब कुछ देखो, न्यूज की दुनिया (पाकिस्तानी चैनल) शामिल हैं। लोकतंत्र टीवी का फेसबुक पेज भी बैन कर दिया गया है।

जुलाई में भी बैन किए थे 78 यूट्यूब चैनल
केंद्र सरकार ने जुलाई में 78 यूट्यूब न्यूज चैनल को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। इससे पहले 5 अप्रैल को IB मिनिस्ट्री ने 22 यू-ट्यूब चैनल्स को ब्लॉक कर दिया था। इनमें 4 पाकिस्तान बेस्ड यू-ट्यूब न्यूज चैनल थे। ये सभी नेटवर्क झूठी खबरें फैलाकर भारतीयों को गुमराह करने के मकसद से चलाए जा रहे थे। इनके अलावा 3 ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया था।

दिसंबर 2021 में हुआ था पाकिस्तानी चैनलों पर एक्शन
पिछले साल भी पाकिस्तान से ऑपरेट किए जा रहे 20 यूट्यूब चैनल और 2 वेबसाइट पर बैन लगाया गया था। ये चैनल इंटरनेट पर कश्मीर, भारतीय सेना, भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति, राम मंदिर और जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश जैसे मुद्दों पर ये यूट्यूब चैनल्स और वेबसाइट फेक न्यूज पोस्ट कर रहे थे। बैन किए गए चैनलों में द पंच लाइन, इंटरनेशनल वेब न्यूज, खालसा टीवी, द नेकेड ट्रुथ शामिल थे। 

अप्रैल में पहली बार इंडियन चैनलों को किया था बैन
IB मिनिस्ट्री ने अप्रैल में 22 यू-ट्यूब चैनल्स को ब्लॉक किया था। इनमें 4 पाकिस्तानी यू-ट्यूब न्यूज चैनल शामिल थे। इनमें दुनिया मेरे आगे, गुलाम नबी मदनी, हकीकत टीवी, हकीकत टीवी 2.0 को बैन किया था। इसी दौरान IT नियम 2021 के तहत पहली बार 18 भारतीय यूट्यूब न्यूज चैनलों को भी बैन किया गया था।