Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। मुंबई के बोरीवली वेस्ट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। साईंबाबा नगर में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंची। मलबे में 14 से 15 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ, जब लोग इस बिल्डिंग के आसपास से गुजर रहे थे। तभी यह भरभरा कर गिर गई। बिल्डिंग का नाम गीतांजलि है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां, दो बचाव वैन और तीन एंबुलेंस मौजूद हैं। टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि यह इमारत 40 साल पुरानी है। बीएमसी ने इसे जर्जर घोषित कर दिया था। इसके बाद बिल्डिंग को खाली भी करा दिया गया था।

4 दिन पहले भी मुंबई में ऐसे ही हादसे में 2 की मौत हुई थी
इससे पहले 15 अगस्त को मुंबई के मुलुंड इलाके में एक मकान की छत का हिस्सा गिर गया था। इससे मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई थी। यह इमारत करीब 20-25 साल पुरानी थी और बीएमसी ने इसे लेकर एक नोटिस जारी किया था।

मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत, 19 की मौत
दो महीने पहले मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में चार मंजिला इमारत ढहने से 19 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 15 लोग घायल हो गए थे। इस इमारत को पहले ‘जर्जर’ घोषित किया गया था, लेकिन बाद में ‘मरम्मत योग्य’ घोषित किया गया था। मुंबई पुलिस के मुताबिक, नोटिस के बाद भी लोग इसमें लोग रह रहे थे।

tranding