श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना और पुलिस के संयुक्त बल ने पोशक्रीरी इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।
सुरक्षा बल के जवान जब संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ रहे थे तभी वो छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि मृत आतंकवादियों की अभी पहचान नहीं की जा सकी है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।