Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव के घर छापा

पटना। पटना के फुलवारी शरीफ से सामने आए पीएफआई कनेक्शन को लेकर एनआईए ने गुरुवार को बिहार में छापेमारी शुरू कर दी है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की 9 जिलों में 13 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

इसमें पटना के फुलवारी शरीफ के अलावा वैशाली, मधुबनी, छपरा, अररिया, औरंगाबाद, किशनगंज, नालंदा और जहानाबाद शामिल हैं। अररिया के जोकीहाट में एसडीपीआई के प्रदेश महासचिव एहसान परवेज घर भी NIA पहुंची है।

टीचर परवेज आलम के घर भी छापा
छपरा के जलालपुर के माधवपुर पंचायत के रुदलपुर गांव निवासी सरकारी शिक्षक परवेज आलम के घर पर NIA की टीम ने छापा मारा है। साथ में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहां पिछले एक घंटे से घर में पूछताछ भी चल रही है। फुलवारी थाना में दर्ज FIR में परवेज का नाम सामने आया था। उस समय NIA ने बताया था कि आरोपी PFI का एक्टिव मेंबर है। परवेज आलम को जलालपुर थाना ले जाया गया है।

फुलवारी शरीफ में भी एनआईए टीम पहुंचीं
फुलवारी शरीफ के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में भी एनआईए ने कार्रवाई शुरू की है। फुलवारी के मिलकियाना मोहल्ला एवं भनपुरा ग्रामीण इलाके में टीम पहुंची है। यहां पीएफआई और एसडीपीआई से जुड़े संदिग्धों की तलाश की जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात को कोई भी बताने को तैयार नहीं है।

अररिया के जोकीहाट में एहसान परवेज के घर पहुंची टीम
गुरुवार की सुबह से एनआईए की टीम अररिया के जोकीहाट भी पहुंची है। यहां एसडीपीआई के प्रदेश महासचिव एहसान परवेज के घर में एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। एहसान का नाम भी फुलवारी शरीफ मामले में सामने आया था। इससे पहले 31 जुलाई को भी रानीगंज में एनआईए ने छापेमारी की थी। मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 के सरफराज नाम के युवक को हिरासत में लिया गया था। हालांकि अररिया एसपी के आवास पर उससे पांच घंटे की पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था।

tranding