Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

पुलियुरकुरुचि (तमिलनाडु)।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वह किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं है, लेकिन जनता का अपमान हो रहा है। उसकी आवाज को कुचला जा रहा है। संस्थाओं को रौंदा जा रहा है और विपक्ष पर लगातार हमला हो रहे है जिसके खिलाफ कांग्रेस मजबूती से लड़ रही है।

श्री गांधी ने शुक्रवार को भारत जोड़ो पदयात्रा कि तमिलनाडु में कन्याकुमारी के पुलियुरकुरुचि में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी की लडाई एक विचारधारा के खिलाफ है। इस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक ऐसी विचारधारा है, जिसके कारण जो उथल-पुथल मची हुई है और इसे सब देख रहे हैं तथा समझ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं के विचार के अनुरूप कांग्रेस इस विचार पद यात्रा में शामिल होकर इससे दमन के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं।
राजपथ का नाम बदलने पर उन्होंने कहा कि यह विचारधारा सिर्फ हमला करना जानती है और उसकी विकास की अपनी कोई सोच नहीं जनहित के लिए उसके पास कोई ठोस विचार नहीं है इसलिए भाजपा नाम बदलने की राजनीति कर जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा आरएसएस की विचारधारा दीवालिया हो चुकी है और उसकी देश हित में काम करने की सोच औऱ रुचि नहीं है। उनके पास देश हित में सोचने और करने के लिए कुछ नहीं है इसलिए कांग्रेस इस यात्रा की जरिए जनता से जुड़कर उसे असलियत समझाना चाहती है और उन्हें विश्वास है कि जनता जरूर असलियत को समझने लगी है।

तय कर चुका हूं मुझे क्या करना है, अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ा तो आपको वजह बता दूंगा
कांग्रेस में अध्यक्ष के चेहरे पर जारी सियासी सस्पेंस के बीच शुक्रवार को राहुल गांधी का बयान आया है। तमिलनाडु में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने कहा कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर बाद में बात करेंगे। उन्होंने आगे कहा- मैंने इस पर अपना फैसला कर लिया है, मेरे मन में अब कोई भ्रम नहीं है। चुनाव नहीं लड़ा, तो आपको इसकी वजह भी बता दूंगा। एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी निकाल रही है और मैं पार्टी का मेंबर हूं। इसलिए मैं इस यात्रा में शामिल हूं। उन्होंने कहा- यात्रा का मकसद साफ है, हम देश के लोगों को जोड़ने के लिए निकले हैं। राहुल ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा से मुझे इस देश और अपने बारे में समझ आ जाएगी। मैं 2-3 महीने में समझदार हो जाऊंगा।

19 अक्टूबर को मिलेगा कांग्रेस को नया अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। चुनावी शेड्यूल के मुताबिक 22 सितंबर को चुनाव संबंधी नोटिफिकेशन जारी होगा। 24 सितंबर से 30 सितंबर तक नॉमिनेशन किए जा सकेंगे। हालांकि अगर अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक उम्मीदवार होता है तो ऐसी स्थिति में रिजल्ट की घोषणा 30 सितंबर को ही की जा सकती है।