Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के गुजरात यूनिवर्सिटी क्षेत्र में बुधवार को निर्माणाधीन बहुमंजिला बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से सात श्रमिकों की मौत हो गयी तथा अन्य एक घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि गुलबाई टेकरा इलाके में पुलिस चौकी के सामने एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान लिफ्ट टूट जाने से वहां काम कर रहे आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान राजमल सु. खराडी (25), पंकजभाई शं. खराडी (21), जगदीशभाई र. नायक (21), संजयभाई बा. नायक (20), अश्विन सो. नायक (20) और मुकेशभाई भ. नायक (25) के रूप में की गयी है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयेश खडिया ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया से मिली और वह अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दु:ख व्‍यक्‍त किया है। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। साथ ही यह भी लिखा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों के परिवारों की हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। हादसे वाली इमारत गुजरात यूनिवर्सिटी के पास बन रही है। इसका नाम एस्पायर-2 है। 

हादसे के बाद फरार हो गया सुपरवाइजर
जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो सुपरवाइजर मौके से फरार हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के नाम संजयभाई बाबूभाई नायक, जगदीशभाई रमेशभाई नायक, अश्विनभाई सोमाभाई नायक, मुकेश भरतभाई नायक, राजमल सुरेशभाई खराडी और पंकजभाई शंकरभाई खराडी हैं।

हादसे के बाद मृतकों और घायल मजदूर को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ।

अहमदाबाद में लिफ्ट गिरने से 7 श्रमिकों की मौत, 1 घायल

हादसे के तुरंत बाद काम कर रहे मजदूरों ने लिफ्ट से मृतकों और घायल को निकाला। तब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी थी।