कोप्पम। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक की सात सितम्बर को शुरु हुई भारत जोड़ो यात्रा आज केरल के कोप्पम पहुंची।
भारत जोड़ो यात्रा सुबह साढ़े छह बजे शोरनपुर जक्शन से शुरु हुई और 10 बजे पट्टाम्बी पहुंची।
पट्टाम्बी में गांधीजी अपनी यात्रा के दौरान गये थे और वहां उनकी मूर्ति स्थापित है जिस पर यात्रियों ने आज माल्यार्पण किया। शाम को यात्रा फिर शुरु हुई और यहां रात्रि विश्राम के लिए पहुंची।
दिन में श्री गांधी ने पल्लाकड जिले के अट्टापटी में आदिवासियों के साथ बातचीत की। सभी आदिवासियों ने अपने इलाकों में चिकित्सा सुविधा को ज्यादा व्यापक और बेहतर बनाने की मांग की।