शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार में एक टेंपो ट्रैवलर के गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई तथा अन्य दस घायल हो गये। प्रदेश आपातकालीन संचालन केंद्र के प्रवक्ता ने सोमवार का यहां बताया कि कुल्लू के बंजार में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर जलोरी जोत के निकट घियागी के पास एक टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने की सात पर्यटकों की मौत हो गई और अन्य 10 घायल हो गए हैं। यह हादसा कल रात करीब 10 बजकर 55 मिनट पर हुआ।