Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना-पीएमजीकेएवाई को अक्टूबर से तीन महीने के लिए बढा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना दिसम्बर तक बढाई गई है। योजना के तहत हर व्यक्ति को 5 किलो राशन उपलब्ध कराई जाएगी। उनका कहना था कि इन तीनों महीनों में दशहरा से दीपावली और क्रिसमस जैसे कई त्योहार पड़ रहे हैं और इसे देखते हुए यह योजना बढाई गई है।

उन्होंने कहा “इस योजना पर 122 लाख टन अनाज गरीबों को दिया जाएगा और इस पर 44762 करोड रुपए का इस पर खर्च आएगा। यह योजना पहले की तरह ही लागू रहेगी।”
उल्लेखनीय की है यह योजना कोरोना महामारी के दौरान शुरु की गई थी ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क अन्न उपलब्ध कराया जा सके। इस योजना को तब से कई बार विस्तार दिया जा चुका है और अब इसे फिर इस साल के आखिर तक बढाया गया है।

क्या है पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना
0 कोरोना महामारी के चलते देश में लगे लॉकडाउन में PM गरीब कल्याण अन्न योजना को 2020 मार्च में शुरू किया गया था।
0 यह योजना अप्रैल से जून 2020 तक के लिए थी। फिर इसे नवंबर 2021 तक बढ़ाया गया। सरकार इसे आगे बढ़ाती रही।
0 गरीब कल्याण योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को 5 किलो गेहूं या चावल के साथ एक किलो चना हर महीने दिया जाता है।

इन्हें मिलता है योजना का लाभ
इस योजना के तहत, सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत पहचान किए गए लोगों को मुफ्त राशन देती है। NFSA ने 80 करोड़ राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन मिलने वालों की सूची में रखा है। इस स्कीम के तहत मिलने वाला मुफ्त राशन, कार्डधारकों को राशन की दुकानों के जरिए मिलने वाले सब्सिडी वाले अनाज के अलावा और उसके ऊपर होता है।