Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर पार्टी की कमान सौंपी गई है। सपा के यहां आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को अखिलेश को पार्टी अध्यक्ष बनाये जाने की घाेषणा की गयी। सपा केे महासचिव और निर्वाचन अधिकारी प्रो. रामगोपाल यादव ने अखिलेश को सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

गौरतलब है कि सपा के दो दिवसीय सम्मेलन के आज दूसरे दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाना था। राष्ट्रीय सम्मेलन में अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद देश आैर प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं के बारे में कुछ प्रस्ताव पेश किये जायेंगे। इन मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के बारे में पार्टी आगे की कार्ययोजना तय करेगी।

सम्मेलन के पहले दिन बुधवार को प्रांतीय सम्मेलन में सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद पर भी एक बार फिर नरेश उत्तम के नाम की घोषणा की गयी थी। प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश की योगी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को उजागर करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसमें बेरोजगारी और मंहगायी जैसी समस्याओं के लिये भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इस दिशा में राज्यव्यापी जागरुकता अभियान चलाने की रणनीति तय की गई।