Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 राकेश चतुर्वेदी की जगह अब संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर। प्रदेश के वन विभाग के प्रमुख अधिकारी होंगे संजय शुक्ला। शुक्रवार को ही उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) बनाने का आदेश जारी कर दिया गया। दरअसल इसी दिन विभाग से राकेश चर्तुवेदी रिटायर हो गए। चर्तुवेदी वन विभाग, संस्कृति विभाग जैसे अहम विभागों में बड़े पदों में रहे। प्रशासन के चर्चित अफसरों में से एक रहे।

भारतीय वन सेवा 1987 बैच के अधिकारी संजय शुक्ला को नई पदस्थापना देनेे की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी। शुक्ला को वन बल प्रमुख की जिम्मेदारी भी दी गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव आरके चंचलानी के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है। संजय शुक्ला राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के MD भी हैं। सरकारी आदेश में कहा गया है कि उन्हें उनके वर्तमान कार्यों के अलावा यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जानकारों का कहना है कि शुक्ला प्रदेश के इकलौते आईएफएस अफसर हैं, जो मंत्रालय में प्रमुख सचिव पद पर काम कर चुके हैं। 6 साल तक हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर भी रहे हैं।