Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 पीएफआई के निशाने पर हैं ये नेता, रेड में मिले डॉक्यूमेंट्स से हुआ खुलासा

तिरुअनंतपुरम। केंद्र सरकार ने केरल में आरएसएस के 5 नेताओं को वाय कैटेगरी की सिक्योरिटी की सिक्योरिटी मुहैया कराई है। यह फैसला नेताओं पर हमले की आशंका को देखते हुए लिया गया है। एनआईए ने 22 सितंबर को 15 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 93 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान केरल पीएफआई के मेंबर मोहम्मद बशीर के घर से एक लिस्ट मिली, जिसमें पीएफआई के रडार पर आरएसएस के पांच नेताओं के नाम थे।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय जांच और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को इनपुट दिए थे। इसके आधार पर आरएसएस नेताओं को यह सिक्योरिटी कवर दिया गया। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की वीआईपी सिक्योरिटी विंग को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

सुरक्षा में दो से तीन कमांडो की तैनाती
वाय कैटेगरी के तहत हर नेता की सुरक्षा में दो से तीन कमांडो तैनात रहेंगे। ऐसी ही सिक्योरिटी बिहार भाजपा अध्यक्ष और पश्चिम चंपारण से सांसद संजय जायसवाल को भी दी गई है। जून में 'अग्निपथ' भर्ती योजना की शुरुआत के बाद उनके और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद उन्हें सिक्योरिटी दी गई थी। इसे बाद में वापस ले लिया गया था, लेकिन अब फिर से बहाल कर दिया गया है। आरएसएस के 5 नेताओं और संजय जायसवाल के शामिल होने से अब सीआरपीएफ के वीआईपी सुरक्षा घेरे में 125 लोग आ गए हैंं।

तमिलनाडु में पीएफआई हेडक्वॉर्टर सील
तमिलनाडु पुलिस ने शनिवार को राज्य में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यालयों को सील करना शुरू कर दिया। पीएफआई तमिलनाडु हेड ऑफिस के दरवाजे चेन्नई कॉर्पोरेशन और पुलिस अफसरों के सामने तोड़े गए। इसके बाद अधिकारियों ने डॉक्यूमेंट्स की जांच की और पीएफआई हेडक्वॉर्टर सील कर दिया।