Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 जुलाई में भी हुआ था ब्लॉक

नई दिल्ली। भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत सरकार की कानूनी मांग के बाद ट्विटर ने कार्रवाई की है। पिछले दिनों सरकार के ट्विटर अकाउंट से पीएफआई पर 5 साल के बैन के खिलाफ ट्वीट किए गए थे। इसी वजह से यह कार्रवाई हुई है। हालांकि, इस मामले में भारत सरकार और ट्विटर की ओर से अभी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी गई है।

पाकिस्तान सरकार का ट्विटर हैंडल @GovtofPakistan के नाम से है। अब कोई भी भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर हैंडल को ओपन कर रहा है तो नोटिस लिखा मिल रहा है कि लीगल डिमांड पर इस अकाउंट को बंद किया गया है। इस कारण ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की गई फोटो, वीडियो और टेक्स्ट अब भारत की जनता को नहीं दिख पा रहे हैं। हाल के महीनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इस अकाउंट को पहले जुलाई में भी बंद किया गया था, लेकिन इसे फिर से बहाल कर दिया गया था।

भारत के खिलाफ नफरत फैलाने वाले 100 से ज्यादा यूट्यूब चैनल ब्लॉक
जून में भारत में ट्विटर ने संयुक्त राष्ट्र, तुर्की, ईरान और मिस्र में पाकिस्तान दूतावासों के आधिकारिक अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। आरोप था कि इन ट्विटर हैंडल से भारत के खिलाफ झूठी खबरें फैलाई जा रही थीं।इसके बाद अगस्त में भारत ने 8 यूट्यूब न्यूज चैनल को ब्लॉक किया था। इनमें से एक पाकिस्तान से संचालित किया जा रहा था। केंद्र सरकार ने अब तक भारत के खिलाफ नफरत फैलाने वाले 100 से ज्यादा यूट्यूब चैनल, 4 फेसबुक पेज, 5 ट्विटर अकाउंट और 3 इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है।