Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सुखोई फाइटर जेट ने एस्कॉर्ट करते हुए भारत की आकाशीय सीमा से बाहर छोड़ा

नई दिल्ली/बीजिंग। भारत के एयरस्पेस से गुजरे ईरानी विमान में सोमवार को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर से लेकर जोधपुर तक सरकार, एजेंसियों से लेकर इंडियन एयरफोर्स तक अलर्ट पर रहे। प्लेन करीब दो घंटे भारतीय एयरस्पेस में रहा। ईरान से उड़ा यह विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था।

बम की जानकारी मिलते ही विमान की निगरानी के लिए एयरफोर्स के सुखोई फाइटर जेट लगाए गए। इन फाइटर जेट्स ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरी और पीछा करते हुए उसे भारतीय सीमा से बाहर छोड़ आए। एयरफोर्स ने बताया कि विमान का पीछा करते वक्त एक सुरक्षित दूरी बनाए रखी गई।

पाकिस्तान से मिला था बम का इनपुट
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को महान एयर की फ्लाइट में बम का इनपुट लाहौर एटीसी से मिला था। इसके बाद, दिल्ली एटीसी ने पायलटों को जानकारी दी। साथ ही विमान को जयपुर और फिर चंडीगढ़ में उतरने का विकल्प दिया गया था, लेकिन पायलटों ने लैंडिंग से इनकार कर दिया और दिल्ली में लैंडिंग की इजाजत मांगी, जिससे इनकार कर दिया गया।
 
ईरानी एजेंसियों ने प्लेन में बम की बात को नकारा
कुछ देर बाद ईरानी एजेंसियों ने प्लेन में बम की बात को नकार दिया। इसके बाद विमान को चीन की ओर उड़ान जारी रखने की अनुमति दी गई। विमान ने म्यांमार होते हुए चीन के ग्वांगझू में सेफ लैंडिंग की।

जयपुर एटीसी से कोई संपर्क नहीं किया गया
जयपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने भास्कर को बताया कि विमान को जयपुर में उतारने के लिए पायलट ने जयपुर एटीसी से कोई संपर्क नहीं किया। उधर, जांच एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि कहीं ये फेक कॉल तो नहीं था।