0 तीनों ने क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस पर रिसर्च किया
स्टॉकहोम। इस साल वैज्ञानिक एलेन एस्पेक्ट, जान क्लासर और एंटोन जिलिंगर ने संयुक्त रूप से भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने उप-परमाणु कणों के व्यवहार पर क्वांटम मेकैनिक्स के क्षेत्र में काम करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इस शोध ने अब सुपर कंप्यूटर और एन्क्रिप्टेड संचार पर काम करने के द्वार को खोल दिया है। पुरस्कार देने वाली संस्था ने मंगलवार को कहा कि फंसे हुए फोटान के साथ प्रयोग और क्वांटम इंफार्मेशन साइंस के लिए पुरस्कार दिए गए।
एलेन आस्पेक्ट फ्रांस से ताल्लुक रखते हैं। वो पेरिस और स्केले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। जॉन एफ क्लॉसर अमेरिकी रिसर्चर और प्रोफेसर हैं। एंटन जेलिंगर ऑस्ट्रिया की विएना यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट और रिसर्चर हैं। नोबेल प्राइज वीक 10 अक्टूबर तक चलेगा। 7 दिन में कुल 6 प्राइज अनाउंस होंगे। सोमवार को मेडिसिन का नोबेल स्वीडन के सावन्ते पाबो को दिए जाने का ऐलान हुआ था।
फंडामेंटल रिसर्च को किया सक्षम
रायल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (Royal Swedish Academy of Sciences) ने कहा कि फ्रेंच के एस्पेक्ट, अमेरिका के क्लाजर और आस्ट्रिया के जीलिंगर ने फंडामेंटल रिसर्च को सक्षम किया है और इसके लिए व्यावहारिक तकनीक का रास्ता साफ किया है। एकेडमी ने अपने बयान में कहा कि क्वांटम कंप्यूटर (Quantum Computer), क्वांटम नेटवर्क (Quantum Network) और सुरक्षित क्वांटम एन्क्रिप्टेड संचार (Secure Quantum Encrypted Communication) में रिसर्च के लिए एक बड़ा क्षेत्र है।
इस सप्ताह दिया जाने वाला दूसरा पुरस्कार
मालूम हो कि रायल स्वीडिश एकेडमी आफ साइंसेज द्वारा 10 मिलियन स्वीडिश क्राउन (लगभग नौ लाख अमेरिकी डालर) की कीमत से इस पुरस्कार को दिया जाता है। सोमवार को स्वीडिश आनुवंशिकीविद् स्वंते पाबो ने मेडिसिन के क्षेत्र में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीता था। उनके जीतने के बाद इस सप्ताह फिजिक्स के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह दूसरा पुरस्कार है।
तीनों वैज्ञानिकों का रिसर्च किस बारे में
नोबेल कमेटी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक इन तीनों वैज्ञानिकों ने entangled quantum states पर रिसर्च किया। इसमें दो पार्टिकल्स बिल्कुल एक तरह का व्यवहार करते हैं। अगर इन दोनों पार्टिकल्स को अलग-अलग भी कर दिया जाए तो इनका व्यवहार नहीं बदलता। इस रिसर्च का फायदा न सिर्फ नई टेक्नोलॉजी के लिए किया जा सकेगा, बल्कि इससे फिजिक्स की क्वॉन्टम इन्फॉर्मेशन थ्योरी को भी एक्सटेंड किया जा सकेगा। इससे भी बड़ी बात कि यह कई गंभीर बीमारियों के इलाज में नया रास्ता खोल सकती है। टेक्नोलॉजी की बात करें तो क्वॉन्टम कम्प्यूटर्स, क्वॉन्टम नेटवर्क्स और क्वॉन्टम एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन में इस रिसर्च से नई क्रांति लाई जा सकती है। क्वॉन्टम मैकेनिक्स को भी नई राह मिलेगी।
सबसे आखिर में 10 अक्टूबर को इकोनॉमिक्स कैटेगरी का प्राइज अनाउंस किया जाएगा। इस हफ्ते सिर्फ पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति या संस्थान के नामों का ऐलान होगा। दिसंबर में इन्हें प्राइज दिए जाएंगे। कोविड की वजह से 2020 और 2021 के विजेता स्टॉकहोम नहीं पहुंच पाए थे। कमेटी ने इस बार इन दो साल के विजेताओं को भी स्टॉकहोम इनवाइट किया है। शांति पुरस्कार नॉर्वे में प्रदान किया जाता है जबकि बाकी सभी कैटेगरीज के प्राइज स्टॉकहोम में दिए जाते हैं।
इस क्षेत्र में दिया जाता है पुरस्कार
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को विज्ञान, साहित्य और शांति में क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को दिया जाता है। इस पुरस्कार को अल्फ्रेड नोबेल की याद में बनाया गया था, जिन्होंने डायनामाइट का अविष्कार किया था।