Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 8 नवंबर को रिटायर होंगे चीफ जस्टिस

नई दिल्ली। केंद्र ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) उदय उमेश ललित को पत्र लिखा है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पत्र में सीजेआई से उनके उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने को कहा है। सीजेआई 8 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं। उन्होंने 26 अगस्त, 2022 को चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी। सीजेआई के तौर पर उनका कार्यकाल सिर्फ 74 दिन का होगा।

परंपरा के अनुसार, सीजेआई दूसरे सबसे सीनियर जज के नाम की सिफारिश सरकार को भेजते हैं। सीजेआई ललित के बाद दूसरे सबसे सीनियर जज जस्टिस चंद्रचूड़ हैं। ऐसे में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 50वें हो सकते हैं। अगर चंद्रचूड़ सीजेआई बनते हैं, तो उनका कार्यकाल 9 नवंबर, 2022 से 10 नवंबर, 2024 तक यानी 2 साल का होगा।

सीजेआई ने अब तक 5000 मामलों का निपटारा किया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूयू ललित ने 27 अगस्त को सीजेआई का पदभार संभालने के बाद अब तक कुल 5,000 से ज्यादा मामलों का निपटारा किया है। इनमें 13 कार्य दिवसों में 3500 से अधिक विविध मामलों, 250 से अधिक नियमित सुनवाई मामलों और 1200 से अधिक स्थानांतरण याचिकाओं के मामले शामिल हैं।

लिस्टिंग सिस्टम की शुरुआत
सीजेआई यूयू ललित ने लिस्टिंग सिस्टम की शुरुआत भी की, ताकि सालों पुराने लंबित मामलों की तेजी से निपटाया जा सके। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, 26 अगस्त तक कोर्ट में 71,411 अन्य मामले लंबित थे। इनमें आर्टिकल 370, नोटबंदी, सीएए, इलेक्टोरल बॉन्ड, यूएपीए और सबरीमाला जैसे केस शामिल रहे।

बार से सीजेआई बनने वाले दूसरे जज हैं ललित
जस्टिस ललित ने जून 1983 में एक एडवोकेट के रूप में नामांकन किया। उन्होंने दिसंबर 1985 तक बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की, फिर जनवरी 1986 में प्रैक्टिस को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया। उन्हें अप्रैल 2004 में सुप्रीम कोर्ट की ओर से सीनियर एडवोकेट के रूप में नॉमिनेट किया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत सभी 2जी मामलों में सुनवाई करने के लिए उन्हें सीबीआई के लिए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया गया था।
जस्टिस ललित दो कार्यकालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया लीगल सर्विसेज कमेटी के सदस्य भी थे। क्रिमिनल लॉ विशेषज्ञ जस्टिस ललित 13 अगस्त, 2014 को बार से सुप्रीम कोर्ट के जज बने। बार से सीजेआई बनने वाले वे दूसरे जज हैं।

tranding
tranding