Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 भाजपा सांसद ने कहा- यह देश की अखंडता का अपमान

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव की नई पार्टी ‘भारत राष्ट्र समिति’ विवाद में घिर गई है। हाल ही में केसीआर ने अपनी पार्टी का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) किया था, लेकिन अब बीआरएस पर भारत का गलत नक्शा दिखाने का आरोप लगा है।  

दरअसल, तेलगांना के निजामाबाद से बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी ने ट्विटर पर पार्टी का पोस्टर शेयर किया है। जिसमें आधा कश्मीर गायब है। बीआरएस के पोस्टर में तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव भारत के नक्शे के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। बीजेपी सांसद का आरोप है कि केसीआर की पार्टी ने भारत के नक्शे को गलत दिखाया है, यह भारत के संविधान और अखंडता का अपमान है।

 बीजेपी ने केसीआर को बताया देशद्रोही

भाजपा सांसद ने लिखा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 में देश का क्षेत्र परिभाषित किया गया है। पूरा जम्मू और कश्मीर भारत का हिस्सा है, पीओके को भारत के नक्शे से हटाकर केसीआर की पार्टी पाकिस्तान का समर्थन कर रही है। बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. पार्थसारथी ने भी इस मसले पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- यह देश का नेता नहीं बल्कि देशद्रोही है।