Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 विजिलेंस अफसर को की थी एक करोड़ की पेशकश

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस के एआईजी को रिश्वत देने के आरोप में पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस अधिकारी को एक करोड़ रुपए की पेशकश की थी, 50 लाख रुपए एडवांस लेकर चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अरोड़ा पहले कांग्रेस में थे और कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम रहते मंत्री रहे। कैप्टन को हटाने के बाद कुछ दिन पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन कर ली।

विजिलेंस ब्यूरो (VB) पंजाब ने पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को ब्यूरो के एक सहायक महानिरीक्षक (AIG) को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के आरोप है। विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने बताया कि इस संबंध में पूर्व मंत्री के खिलाफ मनमोहन कुमार के बयान पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के तहत FIR 15 अक्टूबर को दर्ज की गई है।

अफसर से मिलकर तय किया सौदा
मुख्य निदेशक ने बताया कि AIG मनमोहन कुमार ने शिकायत की है कि अरोड़ा ने उनसे 14 अक्टूबर को मुलाकात की और उनके खिलाफ दर्ज सतर्कता जांच में पक्ष लेने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपए की पेशकश की। पूर्व मंत्री ने अगले दिन 15 अक्टूबर को 50 लाख रुपए और बाद की तारीख में शेष राशि का भुगतान करने की पेशकश की है। इस मामले में अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 50 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।

ढाई घंटे हुई घर की तलाशी
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की एक टीम रात लगभग 11 बजे उनके होशियारपुर स्थित घर पहुंची। जहां लगभग ढाई घंटे तक घर की तलाशी की गई। परिवार के कुछ सदस्यों ने बताया कि टीम में शामिल अधिकारियों ने उनकी गिरफ्तारी की बात बताई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार नाजायज ही तंग कर रही है।

3 दिन के रिमांड पर लिया
विजीलेंस अधिकारी को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने की पेशकेश के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 3 दिन के विजीलेंस रिमांड पर भेज दिया गया है। 19 अक्टूबर को दोबारा उन्हें पेश किया जाएगा। पेशी से पहले मोहाली के सिविल अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया गया था।