Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 और पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ खत्म हो गई है। सीबीआई ने आज उनसे करीब 9 घंटे सवाल किए। वे 11 बजकर 15 मिनट पर सीबीआई दफ्तर पहुंचे थे और करीब 8 बजकर 50 मिनट पर वहां से बाहर निकले। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एजेंसी ने कल सिसोदिया को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है।

सीबीआई दफ्तर पहुंचते ही उन्हें एंटी करप्शन ब्रांच के फर्स्ट फ्लोर पर ले जाया गया। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, FIR में नामजद अन्य आरोपियों से उनके संबंधों और तलाशी के दौरान मिले डॉक्यूमेंट्स के बारे में पूछताछ की गई।

पूछताछ शुरू होते ही केजरीवाल ने ट्वीट किया कि 8 दिसंबर को गुजरात चुनाव के नतीजे आएंगे। ये लोग तब तक मनीष को जेल में रखेंगे। ताकि मनीष गुजरात में प्रचार के लिए ना जा पाएं।' उधर, सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे AAP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए नेताओं में सांसद संजय सिंह भी शामिल हैं।

तिलक-आशीर्वाद के बाद घर से निकले, भाजपा बोली- जश्न-ए-भ्रष्टाचार
सिसोदिया सीबीआई दफ्तर से पहले AAP दफ्तर और फिर राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने बापू को नमन किया। सिसोदिया घर से निकले तो पत्नी ने तिलक लगाया, मां ने पटका पहनाकर आशीर्वाद दिया। खुली कार में लाव लश्कर के साथ निकले, इस दौरान शहादत के गीत बज रह थे। आम रास्ते पर रैली जैसा नजारा बन गया। बोले- 'मेरी गिरफ्तारी की तैयारी है और मैं कुर्बानी के लिए तैयार हूं।'

उनकी रैली पर भाजपा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि AAP नौटंकी में जुटी है। ये जश्न-ए-भ्रष्टाचार है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'सिसोदिया अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर खुली कार में नारे लगा रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि AAP ने भ्रष्टाचार का वर्ल्ड कप जीत लिया है।'