Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 फोरेंस‍िक जांच में दावा- तार पुराने थे, भीड़ से टूटे

मोरबी। गुजरात के मोरबी पुल हादसे में मृतकों की संख्या सोमवार दोपहर तक 141 तक पहुंच गई। इनमें 45 की उम्र 18 साल से कम है। मृतकों में महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। 170 लोग रेस्क्यू किए गए हैं। इस मामले में पुल रिपेयरिंग करने वाली कंपनी के 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फोरेंसिक जांच में दावा किया गया है कि पुल के तार काफी पुराने थे, इसलिए ओवरलोड की वजह से टूट गया। 

हादसा रविवार शाम 6.30 बजे तब हुआ, जब 765 फीट लंबा और महज 4.5 फीट चौड़ा केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट गया। 143 साल पुराना पुल ब्रिटिश शासन काल में बनाया गया था। यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत की गई थी। हादसे से 5 दिन पहले 25 अक्टूबर को यह ब्रिज आम लोगों के लिए खोला गया। रविवार को यहां भीड़ क्षमता से ज्यादा हो गई। हादसे की भी यही वजह बताई जा रही है। हादसे का 30 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। इसमें 15 सेकेंड के बाद पुल टूट गया और लोग मच्छू नदी में समा गए।

मोरबी हादसे के बड़े अपडेट्स 

  • पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।
  • पुलिस ने मामले में पुल रिपेयरिंग करने वाली कंपनी के 9 लोगों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।
  • फोरेंस‍िक सूत्र के अनुसार, ब्रिज का पुराना केबल भारी दबाव के कारण टूटा।
  • PM मोदी मंगलवार दोपहर बाद मोरबी जाएंगे।
  • मोरबी हादसे में मारे गए लोगों का पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाएगा। ये फैसला गुजरात सरकार ने लिया है।
  • राजकोट के भाजपा सांसद मोहनभाई कुंडारिया के परिवार के 12 लोग हादसे में मारे गए।
  • हेल्पलाइन नंबर 02822243300 जारी। मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बना।

tranding