Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। आम बजट की घोषणाओं के तहत अब महिलाओं को 2 लाख रुपए तक की बचत पर 7.5% का ब्याज मिलेगा। 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोलने की घोषणा हुई। हालांकि इस बजट में महिला की पहली पसंद ‘गहने’ महंगे हो गए। सोने और चांदी के आयात पर टैक्स बढ़ा दिया गया है।

दूसरी ओर, पति, बेटे या भाई की सिगरेट की लत से परेशान महिलाओं के लिए ये बजट खुशख़बरी लेकर आया है। सिगरेट पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा साइकिल और स्कूटी भी सस्ती होंगी।

ऐसे में 2023 के बजट के 23 महत्वपूर्ण बातें जान लें जो आपके घर-परिवार, किचन और जेब पर सीधा असर डाल सकती हैं-

लोकसभा चुनाव से पहले यह आखिरी पूर्ण बजट है। जिसे देखते हुए कई अहम घोषणाएं की गई हैं; जो आम लोगों की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगी।
लोकसभा चुनाव से पहले यह आखिरी पूर्ण बजट है। जिसे देखते हुए कई अहम घोषणाएं की गई हैं; जो आम लोगों की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगी।

1- 7 लाख रुपए की इनकम टैक्स फ्री
7 लाख रुपए की आय पर नौकरीपेशा वर्ग को कोई टैक्स नहीं देना होगा

2- क्या सस्ता हुआ
इलेक्ट्रिक वाहन, खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल, देसी मोबाइल सस्ते होंगे। कैमरा लेंस, लीथियम ऑयन बैटरी, एलईडी टीवी सस्ती। ऑनलाइन गेम सस्ता। ब्लेंडेड सीएनजी जीएसटी से बाहर होगी, घटेगी कीमत। बायोगैस से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी।

3- क्या महंगा हुआ
चिमनी, सिगरेट, सोना, चांदी, प्लेटिनम महंगा। विदेश से आने वाली चांदी की चीजें महंगी होंगी।

4- युवाओं को 3 साल तक भत्ता
47 लाख युवाओं के लिए 'पैन इंडिया नेशनल एप्रेंटिसशिप स्कीम' शुरू की जाएगी, जिसके तहत 3 साल तक भत्ता दिया जाएगा।

5- स्कूलों में 38,800 नौकरियां
3 साल में 740 एकलव्य मॉडल स्कूलों के लिए 38,800 शिक्षकों और स्टाफ की तैनाती की जाएगी।

6- 157 नए नर्सिंग कॉलेज
2014 से अब तक बने 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ ही 157 नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे

7- महिलाओं को बचत पर ज्यादा ब्याज
महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत योजना। 2 लाख रुपए तक की बचत पर 7.5% का ब्याज मिलेगा।

8- बुजुर्गों के लिए ज्यादा ब्याज दर
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की ब्याज दर साढ़े 7 से बढ़ाकर 8% की गई। इस स्कीम में निवेश की सीमा 15 लाख रुपए से बढ़ाकर 30 लाख रुपए की गई।

9- मशीन से सीवर की सफाई को बढ़ावा
अब मैनुअल सफाई की जगह मशीनों से सफाई को बढ़ावा दिया जाएगा। मैनहोल की जगह मशीन होल पर फोकस होगा।

10- PAN बना राष्ट्रीय पहचान पत्र
PAN कार्ड अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा। अभी तक टैक्स फाइलिंग के लिए पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता था। केवाईसी प्रक्रिया आसान होगी।

11- मोटे अनाज को बढ़ावा
'श्री अन्न' यानी मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जाएगा। मोटे अनाज के लिए रिसर्च इंस्टीट्यूट खोला जाएगा। श्री अन्न योजना के तहत मोटे अनाज की खपत और उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।

12- पीएम आवास योजना में 66% की बढ़ोतरी
पीएम आवास योजना का बजट 66% बढ़ाया गया, इसके तहत 79000 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे।

13- एग्री स्टार्टअप्स, 1 करोड़ किसानों को मदद
कृषि क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित किया जाएगा। युवा उद्यमियों के कृषि-स्टार्टअप्स के लिए एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनाया जाएगा।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 1 करोड़ किसानों को मदद दी जाएगी। इसके लिए 10,000 जैव इनपुट संसाधन केंद्र बनाए जाएंगे।

14- मछली पालन के लिए 6000 करोड़
खेती में क्लस्टर सिस्टम के साथ ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ावा दिया जाएगा। पीएम मत्स्य पालन योजना के लिए 6000 करोड़ की योजना बनाई गई।

15- 50 नए एयरपोर्ट
रीजनल एयर कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए देश में 50 नए एयरपोर्ट और हेलीपैड बनाए जाएंगे।

16- डिजिटल लाइब्रेरी
बच्चों और युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। जिसमें सभी भाषाओं की किताबें मौजूद होंगी।

17- 30 स्किल इंडिया सेंटर
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक पढ़ाई-लिखाई पर जोर। 'यूनिफाइड स्किल इंडिया डिजिटल प्रोग्राम' के तहत देश में 30 स्किल इंडिया सेंटर बनेंगे, जहां युवा ट्रेनिंग ले सकेंगे।

18- 5G सेवाओं के लिए 100 लैब
5G ऐप और सेवाओं के विकास के लिए 100 लैब बनाने का ऐलान।

19- रेलवे को 2.4 लाख करोड़ रुपए मिले
रेलवे का कायापलट करने के लिए के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए। नई ट्रेनें चलाई जाएंगी।

20- जेल में बंद गरीबों को जमानत के लिए मदद दी जाएगी
जेलों में बंद गरीब कैदियों की जमानत और उनपर लगाई गई जुर्माने की रकम अदा करने में सरकार मदद करेगी। जमानत का खर्च सरकार उठाएगी।

21- 200 कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र
गोबरधन स्कीम के तहत खर्च होंगे 10 हजार करोड़ रुपए। 5 फीसदी कंप्रेस्ड बायोगैस अनिवार्य होगी।

22- अमृत धरोहर स्कीम
रामसर स्थल, जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। देश में 75 रामसर स्थल हैं।

23. 2 लाख करोड़ की क्रेडिट गारंटी स्कीम
महामारी से प्रभावित छोटे उद्योगों (MSME) के लिए 2 लाख करोड़ की क्रेडिट गारंटी स्कीम लाई जाएगी। 5 प्रतिशत से कम नकदी वाले MSME को टैक्स में छूट दी जाएगी। MSME को 3.7 लाख की राहत दी जाएगी।