Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 आईआईटी कानपुर के सीनियर साइंटिस्ट बोले- मई से रोजाना आ सकते हैं 20 हजार केस

नई दिल्ली। देश में साढे़ 6 महीने बाद कोरोना के नए मामले 5 हजार से ज्यादा आए हैं। बुधवार को 5,335 नए मामले मिले, जबकि 13 लोगों की मौत हुई। इससे पहले 22 सितंबर को 5,383 मामले सामने आए थे। बुधवार को 2,826 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए। फिलहाल देश में 25,587 एक्टिव केस हैं। ये 9 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 25,488 लोगों का इलाज चल रहा था।

आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से डरने की जरूरत नहीं है। यह सामान्य खांसी-जुकाम की तरह रहेगा। अभी बढ़ रहे कोरोना के आंकड़े सिर्फ संख्या हैं। इतनी बड़ी आबादी में 30 या 40 केस मिलना गंभीर बात नहीं है, लेकिन देश में मई से रोजाना 20 हजार तक केस आ सकते हैं। 

कोविड मैनेजमेंट को लेकर केंद्र की मीटिंग
देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच बुधवार को गवर्नमेंट इम्पावर्ड ग्रुप वन की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कोविड मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता डॉ. वीके पॉल ने की। सरकार ने मई 2020 में कोरोना वायरस से निपटने के लिए 6 इम्पावर्ड ग्रुप बनाए थे। इनमें सरकार के 50 से ज्यादा सीनियर अधिकारी शामिल थे। मई 2021 में इन ग्रुप्स की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई थी।

मार्च के मुकाबले अप्रैल में तेजी से बढ़ रहे केस
कोरोना के डेली केस में इजाफा तेज हो गया है। फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 3.32% है। मार्च के 31 दिनाें में कोरोना के 31,902 केस सामने आए थे। इसके मुकाबले अप्रैल के 5 दिनों में ही 20,273 नए केस मिल चुके हैं। ये मार्च के कुल नए केस का 63.5% है।
अगर औसत देखें तो मार्च में रोजाना औसतन 1 हजार नए केस मिले थे, जबकि अप्रैल में रोजाना औसतन 4 हजार मामले आ रहे हैं। अगर संक्रमण दर यही रही तो अप्रैल में 1.20 लाख नए मामले आने की आशंका है। हालांकि रोजाना जिस हिसाब से नए केस बढ़ रहे हैं, उसके मुताबिक अप्रैल के कुल केस इससे ज्यादा हो सकते हैं।

टॉप-5 राज्यों में दो-तिहाई नए केस, केरल सबसे आगे
देश में मंगलवार को मिले 5,335 नए केस में से 3,730 सिर्फ 5 राज्यों में मिले हैं। इनमें केरल सबसे आगे है। यहां करीब 2 हजार नए केस मिले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 569, दिल्ली में 509, हिमाचल प्रदेश में 389 और गुजरात में 351 केस सामने आए हैं।

केरल: यहां 1,912 नए केस मिले हैं, 500 लोग ठीक हुए हैं और 1,404 लोगों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को भी केरल में 1,025 नए केस दर्ज किए गए थे। इससे पहले 22 सितंबर को 2300 मामले सामने आए थे।

महाराष्ट्र: यहां बीते दिन 569 नए केस मिले हैं, 485 लोग ठीक हुए जबकि 2 लोगों की मौत हुई। मंगलवार को यहां 711 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 6.32% है।

दिल्ली: यहां बुधवार को 509 नए मामले सामने आए, 424 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। एक्टिव केस 1,795 हो गए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 26.54% है।

हिमाचल प्रदेश: यहां बुधवार को 389 नए केस सामने आए हैं, जबकि 177 लोग ठीक हुए हैं। फिलहाल राज्य में 212 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.22% हो गया है।

गुजरात: यहां 351 नए केस मिले हैं, 1 व्यक्ति की मौत हुई है और 395 लोग ठीक हुए हैं। मंगलवार को यहां 324 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 1.76% है।

tranding
tranding
tranding