Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 60 तोला गहने और कैश ले की चोरी कर ले उड़े

रायपुर। रायपुर में चोरी की घटना लगातार बढ़ते जा रही है। इस बार चोरों ने खम्हारडीह थाने से डेढ़ किलोमीटर दूर गीतांजलि नगर के रहने वाले रिटायर्ड आरटीओ अफसर के घर चोरी की है। पीड़ित अपने परिवार के साथ रमजान में नमाज पढ़ने पैतृक गांव कवर्धा गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने घर के अंदर से 60 तोला गहने और कैश पार कर दिेए हैं।

हैरानी की बात यह है कि घर की सुरक्षा में पीड़ित ने एक केयरटेकर भी रखा हुआ है, जो घटना के वक्त अपनी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। अगले दिन सुबह उठने पर उसे इस चोरी की घटना का पता चला है।

इस मामले में पीड़ित अब्दुल गनी खान ने पुलिस को बताया कि वह परिवहन विभाग से रिटायर्ड हुए हैं। 13 अप्रैल की दोपहर 3 बजे के करीब अपनी बेटी गुरनाज के साथ वो अपने गांव रेंगाखार कवर्धा गए हुए थे। यहां वे रमजान के महीने में रोजा पढ़ने के लिए जाते हैं। तभी 15 अप्रैल की सुबह 7:30 बजे के करीब घर का केयरटेकर सुशील सोनानी का फोन आया। सुशील ने ही घटना की जानकारी दी है।

ये गहने हुए पार
अब्दुल ने बताया कि उसकी बेटी के कमरे के अलमारी में सोने की चंदन हार, एक सोने की चैन, एक सोने की हार, चार नग सोने की चूड़ी, 7 नग हीरे लगी हुई सोने की अंगूठी, 3 सोने का प्लेटिनम लगी हुई अंगूठी, 3 जोड़ी कान के प्लेटिनम टॉप्स और 16 जोड़ी कान में डायमंड लगे सोने का टॉप्स समेत 2 लाख रुपए नगद की चोरी हुई है।

छत के रास्ते घुसे चोर
इसके बाद हम मौके पर पहुंचे। तब देखा कि घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे गहने और कैश गायब थे। उन्होंने यह भी बताया कि छत की तरफ लगे दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। ऐसे में चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। चोरों ने अलमारी को तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया है।