Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 नड्डा ने गुजरात, मिलिंद देवड़ा-प्रफुल्ल पटेल ने महाराष्ट्र व मनोज झा ने बिहार से पर्चा भरा

नई दिल्ली/मुंबई। राज्यसभा चुनावों के लिए कैंडिडेट्स के नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होनी है। इससे पहले भाजपा ने हैरान करने वाले ऐलान किए हैं। 7 केंद्रीय मंत्रियों को राज्यसभा के लिए दोबारा नॉमिनेट नहीं किया है।

भाजपा ने राजस्थान में भी तीसरा कैंडिडेट के नाम का ऐलान नहीं किया। उत्तर प्रदेश में नामांकन के आखिरी दिन 8वां कैंडिडेट उतारा। वहीं 7 केंद्रीय मंत्रियों को राज्यसभा के लिए दोबारा नॉमिनेट नहीं किया है। इनमें स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जूनियर आईटी मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, उद्यम मंत्री नारायण राणे और जूनियर फॉरेन मिनिस्टर वी. मुरलीधरन शामिल हैं।

राज्यसभा में सबसे ज्यादा 10 सीटें उत्तर प्रदेश में खाली हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और बिहार में 6-6, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में 5-5, कर्नाटक और गुजरात में 4-4, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान में 3-3, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में 1-1 सीट खाली है।

27 फरवरी को 56 सीटों पर चुनाव होंगे
राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव आयोग इसके लिए 8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया था। गुरुवार (15 फरवरी) को यानी नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। 27 फरवरी को ही रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होंगे
2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होने वाले हैं। इसमें 9 केंद्रीय मंत्री हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 56 नेता अप्रैल में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।